Skip to content

झामुमो की स्टार प्रचारक सह विधायक कल्पना सोरेन कल रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडे सिंह के पक्ष में ठाकुर गंगटी में करेंगी चुनावी जनसभा* 

  • *झामुमो की स्टार प्रचारक सह विधायक कल्पना सोरेन कल रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडे सिंह के पक्ष में ठाकुर गंगटी में करेंगी चुनावी जनसभा*

*ठाकुर गंगटी(गोड्डा)*

 

*ठाकुर गंगटी संवाददाता*

 

प्रखंड क्षेत्र के फुलबड़ीया पंचायत अंतर्गत संमदा मैदान में कल रविवार को आयोजित झामुमो विधायक सह स्टार प्रचारक कल्पना मुर्मू सोरेन के कार्यक्रम को लेकर महागठबंधन कार्यकर्ताओं द्वारा जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। शनिवार को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अवधेश ठाकुर,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लंबोदर महतो,पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर,युवा प्रखंड अध्यक्ष मिस्टर खान, चिरंजीव झा,सुबोध यादव ,अरुण झा आदि ने बारीकी से मैदान का निरीक्षण किया।

किस तरफ मंच लगवाया जाए, किधर बैरियर लगवाया जाएगा, सभा स्थल, गाड़ी पार्किंग, हेलीपैड आदि की विस्तार से जांच कर समीक्षा किया। बताया कि रविवार को दिन के 10:30 बजे कल्पना मुर्मू सोरेन का आगमन इसी प्रखंड के फुलबड़ीया पंचायत अंतर्गत संमदा मैदान पर होगा। कल्पना सोरेन महगामा विधानसभा की महागठबंधन प्रत्याशी दीपिका पांडे सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करेगी। वही कल्पना मुर्मू सोरेन के आगमन को ले गाड़ी में लाउडस्पीकर लगाकर प्रखंड क्षेत्र के सभी 16 पंचायत के विभिन्न गांव,मार्गो,चौक चौराहा आदि में अलाउंस कर जानकारी दी जा रही है।

बताते चलें कि इस प्रखंड क्षेत्र का फुलबड़ीया पंचायत सबसे अधिक आदिवासी बाहुल्य प्रखंड क्षेत्र कहलाता है। अक्सर इस मैदान पर खासकर आदिवासी नेता का आगमन होते रहता है और चुनाव के समय में तो निश्चित रूप से कोई न कोई आदिवासी नेता प्रत्येक चुनाव में इस मैदान पर चुनाव प्रचार करने के लिए आते हैं। इस इलाके में अधिकांश निवासी झामुमो समर्थक है। पिछली विधानसभा चुनाव में भी इसी मैदान पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन हुआ था। इस मैदान पर खासकर आदिवासियों की बहुत भीड़ लगती है।

झामुमो विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के आगमन को लेकर प्रखंड क्षेत्र के तमाम आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं, सहित तमाम अन्य ग्रामीण में काफी उत्साह है। ग्रामीणों ने बताया कि कल्पना मुर्मू सोरेन एक तेज तर्रार और उभरती हुई युवा नेत्री है। झारखंड को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए ऐसी ही नेत्री की आवश्यकता है। इसलिए उनकी बातो को सुनने के लिए निश्चित रूप से अधिक से अधिक संख्या में जाएंगे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *