*झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने लोगों से किया झामुमो प्रत्याशी आलोक सोरेन को भारी मतों से जिताने का आग्रह*
*रानीश्वर(दुमका)*
शिकारीपाड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी अलोक सोरेन के पक्ष में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक सह विधायक कल्पना सोरेन ने रानीश्वर प्रखंड में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। श्रीमती सोरेन ने उड़न खटोले से दखिनजोल मैदान पहुंचकर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के विकास के लिए झामुमो प्रत्याशी आलोक सोरेन को भारी मत से जीताकर विधानसभा भेजें|
कहा कि हेमंत सरकार के सत्ता में आने के बाद कोरोना काल में दो साल विकास कार्य बंद था| भाजपा ने साजिश के तहत हेमंत सोरेन को जेल भेजकर सरकार को परेशान किया, लेकिन वे अपनी साजिश में सफल नहीं हो पाएं। हेमंत सोरेन सरकार ने ढाई साल में कई कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर नया रिकॉर्ड बनाया है। सभा में प्रत्याशी अलोक सोरेन, संसद नलिन सोरेन, जिला परिषद के चेयरपर्सन जोयस बेसरा, प्रखंड अध्यक्ष बाबुजन हेम्ब्रम , सचिव नौशाद शेख़, बख्सिस हुसैन खान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता समर्थक व ग्रामीण मौजूद थे।
