Skip to content

सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ ने बीएलओ व संलग्न सभी वालेंटियर्स को दिया पी पी टी के माध्यम से प्रशिक्षण* 

*सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ ने बीएलओ व संलग्न सभी वालेंटियर्स को दिया पी पी टी के माध्यम से प्रशिक्षण*

 

*रानीश्वर(दुमका)*

 

विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के आदेशानुसार सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने शनिवार को प्रखंड सभागार में बीएलओ के साथ संलग्न सभी वालेंटियर्स को पी पी टी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ ने बताया कि मतदान केंद्रों पर सभी वालेंटियर यूनिफॉर्म में रहेंगे| साथ ही दिव्यांग, वरिष्ठ मतदाता एवं गर्भवती मतदाता को मतदाता केंद्र ले जाकर मतदान कराएंगे| कहा कि मतदान केंद्र पर पुरूष एवं महिलाओं की अलग अलग कतार लगानी हैं| बीएलओ को मतदान केंद्र से दो सौ मीटर की दूरी चिन्हित कर पेयजल की व्यवस्था करनी होगी। इसके अलावा उन्होंने चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कार्य करने का आदेश दिया| बैठक में प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी व संबंधित उपस्थित थे ।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *