Skip to content

लिट्टीपाड़ा विस क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती मुन्नी हांसदा ने विधिवत फीता काटकर किया गोपीकांदर में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन* 

*लिट्टीपाड़ा विस क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती मुन्नी हांसदा ने विधिवत फीता काटकर किया गोपीकांदर में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन*

 

*सता पक्ष एवं विपक्ष दोनों पर लगाया मतदाताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप, लोगों से की एकबार मौका देने की अपील*

 

*गोपीकांदर(दुमका)*

 

*गोपीकांदर ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती मुन्नी हांसदा ने गुरुवार को गोपीकांदर प्रखंड में विधिवत फीता काटकर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। अवसर पर श्रीमती हांसदा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति समझाते हुए कहा कि हमलोगों को गांव गांव जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करनी है। कहा कि लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पलायल, विस्थापन आदि मुख्य ज्वलंत मुद्दे है।

हमने जन हित में 32 वर्षों तक समाजिक सेवा की है। जल-जंगल एवं जमीन की रक्षा एवं सुरक्षा में दिन रात सेवा करती रहती हूं। यहां पेयजल तथा खेती के लिए कोई साधन नहीं है। शिक्षा, स्वास्थ्य की स्थिति काफी दयनीय है। कोल कंपनी द्वारा गांवों को उजाड़ा जा रहा है। रैयतों को उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। एक करोड़ सत्तर लाख रुपए प्रति एकड़ सरकारी दर है लेकिन यहां गरीब आदिवासी रैयतों को मुआवजा के रूप में बहुत ही कम राशि का भुगतान किया जा रहा है।

इसका हमलोग विरोध करते हुए रैयतों को उनका हक दिलाएंगे। कहा कि मैं क्षेत्र के बेरोजगार युवकों को रोजगार तथा स्थानीयता को प्राथमिकता देते हुए नौकरी देने की माँग करती हूं। 1932 आधारित स्थानीय नीति की मांग करती हूं। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि मुझे एक बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वोट देकर भारी मतों से जीता कर विधानसभा भेजने का कष्ट करें। उन्होंने सता पक्ष एवं विपक्ष दोनों पर मतदाताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप लगाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से दिनबंधु राय, पोरेस मंडल,अनुप्रिया मुर्मू अरुण मंडल, रामलाल मुर्मू, महता हेंब्रम, सीताराम मुर्मू, मुंशी मुर्मू, शिवलाल टुडू, संतोष मुर्मू, एलबिनुश मरांडी, देवीलाल देहरी, जोना टुडू, सुंदरी महारानी, अर्जुन मंडल, मोहन देहरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थें।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *