*जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया ईवीएम मॉक पोल कार्य का निरीक्षण*
*साहिबगंज*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
विधानसभा निर्वाचन 2024 के दौरान उपयोग होने वाले ईवीएम-वीवीपैट मशीनों का विधानसभावार कमीशनिंग कार्य के उपरांत मॉक पोल का कार्य समाहरणालय स्थित ईवीएम वेयर हाउस में किया जा रहा है। जिनका जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती ने निरीक्षण किया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश अनुरूप व गोपनीयता बनाए रखते हुए मॉक पोल का कार्य संपादित करने का निर्देश दिया।
विधानसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत आगामी 20 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए उपयोग होने वाली मशीनों के विधानसभावार कमीशनिंग के साथ ही सीलिंग का कार्य किया जा रहा है।
मौके पर 03- बरहेट (अ०ज०जा०) निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत, 02- बोरियों (अ०ज०जा०) निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी साहेबगंज अंगार नाथ स्वर्णकार, 01- राजमहल के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल कपिल कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।
