*उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय केंद्रपाथर के सहायक अध्यापक राजेंद्र सोरेन के आकस्मिक निधन से शिक्षकों में शोक*
*शिकारीपाड़ा(दुमका)*
*शिकारीपाड़ा ब्यूरो की रिपोर्ट*
सोमवार 11 नवंबर 2024 को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय केंद्रपाथर में कार्यरत सहायक अध्यापक राजेंद्र सोरेन का आकस्मिक निधन हो गया| राजेंद्र सोरेन के निधन से प्रखंड के सभी सहायक अध्यापक ने गहरा शोक प्रकट किया है| अवसर पर प्रखंड और जिला के प्रतिनिधिमंडल ने उनके आवास पर पहुंचकर पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी और उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
बताते चले की राजेंद्र सोरेन अपने पीछे दो पुत्र इमानुएल सोरेन 10 वर्ष, उज्जवल सोरेन 8 वर्ष और एक पुत्री अंशु मेरी सोरेन 6 वर्ष तथा अपनी पत्नी सनोति मुर्मू 45 वर्ष को छोड़ गए हैं| राजेंद्र सोरेन परिवार में एक मात्र कमाने वाले सदस्य थे, जिनके निधन से उनके परिवार को भारी आर्थिक संकट से गुजरना पड़ेगा| मौके पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष अब्दुल रकीब ने सरकार से राजेंद्र सोरेन के परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी और अभिलंब 20 लाख रु आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है|
अवसर पर मुख्य रूप से मोहम्मद हसीब अंसारी उकील मुर्मू नितेश हेंब्रम प्रमोदिनी मुर्मू मेरी नीला मुर्मू समिति टुडू संग्राम मरांडी सोना सुष्मिता मरांडी लाल सोरेन सुबोधिनी मुर्मू दुलाली किस्कू आदि दर्जनों शिक्षक उपस्थित हुए।
