Skip to content

मरकुंडा गांव के समीप तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के धक्के से वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान

*मरकुंडा गांव के समीप तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के धक्के से वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान मौत*

 

*सरैयाहाट(दुमका)*

 

सरैयाहाट थाना क्षेत्र के हंसडीहा देवघर मुख्य मार्ग पर मरकुंडा गांव के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से सड़क पार कर रही एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई| घटना के बाद परिजनों ने इलाज के लिए महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट लाया| प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए वृद्ध महिला को सदर अस्पताल गोड्डा में भर्ती कराया। जहां ईलाज के दौरान आज शुक्रवार के सुबह करीब 7 बजे महिला की मौत हो गई।

 

घटना के बाद आज शुक्रवार को मृतका के पुत्र पप्पू राउत ने सरैयाहाट थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात मोटर साईकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

 

थाना में दिए आवेदन में सरैयाहाट पुलिस को बताया है कि मेरी मां लबरी देवी वृद्धा पेंशन की राशि निकासी के लिए मर कुंडा गांव स्थित सीएसपी जा रही थी तभी सड़क पार करने के क्रम में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद ईलाज के दौरान आज शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे गोड्डा सदर अस्पताल में मौत हो गई।

 

घटना को लेकर सरैयाहाट थाना प्रभारी ताराचंद ने आज शनिवार देर शाम करीब 5 बजे को जानकारी देते हुए बताया कि घटना को लेकर मृतक के पुत्र के बयान पर सरैया थाना में मामला दर्ज कराया गया है पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *