Skip to content

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भारी हंगामा, 370 मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष के विधायकों में भिड़ंत* 

*जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भारी हंगामा, 370 मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष के विधायकों में भिड़ंत*

 

*जम्मू-कश्मीर*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

जम्मू कश्मीर विधानसभा में आज गुरुवार को काफी हंगामा हो रहा है। अनुच्छेद 370 को लेकर सदन में हाथापाई होने की खबर है। फिलहाल सदन की कार्रवाई 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई है।

 

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बारामूला से लोकसभा सांसद इंजीनियर राशिद के भाई और विधायक खुर्शीद अहमद शेख द्वारा अनुच्छेद 370 पर बैनर दिखाए जाने के बाद हंगामा शुरू हुआ। विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने इस पर आपत्ति जताई। सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित कर दी गई। जम्मू कश्मीर विधानसभा में इरान हाफिज लोन ने बैनर दिखाया। इरफान हाफिज लोन और भाजपा सदस्यों के बीच हाथापाई के बाद सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। भाजपा ने सुरक्षा पर आवाज उठाई कि ऐसी चीजों को कैसे अनुमति दी जाती है।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *