*आस्था व पवित्रता के महापर्व छठ के तीसरे दिन उपायुक्त समेत हजारों श्रद्धालुओं ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य*
*जिले के सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा में प्रतिनियुक्त है दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी*
*देवघर*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर समेत हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया| अवसर पर हृदला कुंड स्थित सरोवर में संध्या अर्घ्य में उपायुक्त शामिल हुए। इस दौरान उपायुक्त ने हृदला कुंड तट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। वही इससे पूर्व हृदला कुंड छठ पूजा समिति द्वारा उपायुक्त का स्वागत करते हुए भगवान श्री राम की फोटो भेंट स्वरूप प्रदान की गई।
अर्घ देने के पश्चात उपायुक्त विशाल सागर ने कहा कि सूर्य देव अपनी असीम ऊर्जा से सभी के जीवन को प्रकाशवान एवं ऊर्जावान बनाएं, यही कामना करता हूं। साथ ही उन्होंने छठ महापर्व को लेकर प्रतिनियुक्त वरीय अधिकारियों, दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस के जवान, एनडीआरएफ की टीम द्वारा मुस्तैदी से किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
आगे उपायुक्त ने सभी छठ पूजा समिति के सदस्यों से जिला प्रशासन के सहयोग की बात कही। वही छठ महापर्व को लेकर उपायुक्त विशाल सागर के निर्देशानुसार प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी द्वारा चिन्हित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था व श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि किसी को असुविधा न हो।
