Skip to content

सांसद नलिन सोरेन ने जिप अध्यक्ष संग किया काठीकुंड के शिवतला में झामुमो के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन*

*सांसद नलिन सोरेन ने जिप अध्यक्ष संग किया काठीकुंड के शिवतला में झामुमो के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन*

 

*झामुमो बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को साथ लेकर हमेशा आगे बढ़ती रही है,और आगे भी बढ़ती रहेगी – आलोक सोरेन*

 

*काठीकुंड(दुमका)*

 

*काठीकुंड ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

दुमका सांसद नलीन सोरेन और जिला परिषद अध्यक्षा जोयस बेसरा ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के शिवतला गांव में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर सांसद ने कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरे जोर- शोर से चुनाव कार्य में जुट जाएं और झामुमो प्रत्याशी आलोक सोरेन को अत्यधिक मतों से जिताने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने- अपने पंचायत में जाकर आमजनों से संपर्क करें|

अवसर पर पांच नवंबर को पूरे प्रखंड में आयोजित मोटरसाइकिल रैली को लेकर कार्यकर्ताओं की राय जानी गई। सांसद ने कहा कि हेमंत सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच पहुंचे और उन्हें कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे। जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा ने कहा कि यहां उपस्थित सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं की चुनावी मैदान में उतरने की व्याकुलता हमारी भारी मतों से जीत सुनिश्चित कर रही है। शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी आलोक कुमार सोरेन ने कहा कि हमारी झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को साथ लेकर हमेशा आगे बढ़ती रही है,और आगे भी बढ़ती रहेगी।

इस विधानसभा चुनाव में जीत केवल पार्टी की नहीं, बल्कि हर उस अंतिम व्यक्ति की विश्वास की जीत होंगी जो विगत 40 वर्षों से हमपर बनाई हुई है। जनता के इस विश्वास को बनाये रखने हेतु पार्टी सदैव समर्पित है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि ज़ोन सोरेन ,प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार, उपाध्यक्ष सनाउल अंसारी,कोषाध्यक्ष गौरीशंकर भगत, सचिव सिमन टुडू, मीडिया प्रभारी कलीम अंसारी ,कार्यकर्ता प्रवीर सोरेन,, रजनीश कुमार,जेबनेश सोरेन, अजय भगत,संतोष सेन,,पार्थो मंडल,युसूफ अंसारी, इम्तियाज़ अंसारी, नोबा मंडल के साथ अन्य मौजूद थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *