Skip to content

जामा थाना क्षेत्र के महारो चेक नाका पर वाहन जांच के दौरान मैजिक वाहन से 3 लाख 10 हजार रुपया बरामद* 

*जामा थाना क्षेत्र के महारो चेक नाका पर वाहन जांच के दौरान मैजिक वाहन से 3 लाख 10 हजार रुपया बरामद*

 

*जामा(दुमका)*

 

*जामा ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग स्थित महारो चेक पोस्ट पर आज बुधवार को वाहन जांच के दौरान मैजिक वाहन से 3 लाख 10 हजार रुपया नगद बरामद किया गया।

 

मिली जानकारी के अनुसार चार पहिया वाहन के जांच के दौरान एफएसटी टीम ने एक मैजिक गाड़ी में झोले में रखी रकम बरामद की है।

एफएसटी टीम के मजिस्ट्रेट गुंजन कुमार ने करीब 5 बजे बताया कि सुदर्शन मंडल नामक एक व्यक्ति झोले में 3 लाख 10 हजार रुपये लेकर गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट बाजार से दुमका जा रहा था। इसी दौरान जांच के क्रम में पकड़ा गया है। उक्त राशि को जब्त कर जिला कोषागार में जमा कर दिया गया है।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *