Skip to content

*डॉ. इरफान अंसारी के नामांकन सभा में उमड़ा जनसैलाब,विकास के एजेंडे पर जनसमर्थन की बाढ़*

*डॉ. इरफान अंसारी के नामांकन सभा में उमड़ा जनसैलाब,विकास के एजेंडे पर जनसमर्थन की बाढ़*

 

*भाजपा का बोरिया-बिस्तर इस बार भी बंधेगा,भाजपा के पास कोई विकल्प नहीं: इरफान अंसारी*

 

*इरफान अंसारी ने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण के जरिए जनता का प्यार और सम्मान अर्जित किया है, उन्हें हराना नामुमकिन – मीर साहब*

 

*जामताड़ा*

 

जामताड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया।गाजे बाजे के साथ नामांकन करने पहुंचे इरफान अंसारी ने एसडीओ कोर्ट परिसर में एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अनंत कुमार के समक्ष दो सेट में नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद बाहर निकले इरफान अंसारी को कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने माला पहनाकर जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी उपस्थित रहे। मौके पर उपस्थित गुलाम अहमद मीर ने कहा कि इस ऐतिहासिक जनसमर्थन से साफ पता चलता है कि में इरफान अंसारी की जीत तय है । इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुलाम अहमद मीर का भब्य स्वागत किया|अपने संबोधन में मीर साहब ने कहा कि मुझे कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है, यह जनसैलाब स्वयं बोल रहा है। आज की भीड़ ने साबित कर दिया है कि जामताड़ा में इरफान अंसारी को हराना असंभव है। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण के जरिए यहां की जनता का प्यार और सम्मान अर्जित किया है। राहुल गांधी जी ने भी इरफान अंसारी पर विश्वास जताकर उन्हें मंत्री बनाया, और उन्होंने बेहद कम समय में पूरे झारखंड में एक अलग पहचान बनाई है।वही

डॉ. इरफान अंसारी ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद जनता का हृदय से अभिवादन करते हुए कहा मैंने अपने पूरे कार्यकाल में जनता का स्नेह और प्यार कमाने का प्रयास किया है। आज यहां की जनता का यह अपार समर्थन उसी प्रयास का नतीजा है। मैं हृदय से सभी का धन्यवाद करता हूं और आश्वस्त करता हूं कि आगे भी इसी निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा करता रहूंगा।डॉ. अंसारी ने जामताड़ा केg विकास को अपना प्रमुख एजेंडा बताते हुए कहा,पूरे झारखंड में जामताड़ा आज विकास के मामले में अग्रणी स्थान पर है। यहां की सड़कों, बिजली, जल आपूर्ति, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे बुनियादी सुविधाओं में सुधार के लिए हमने महत्वपूर्ण काम किए हैं। यहां के हर कोने में विकास के प्रमाण साफ देखे जा सकते हैं।

साथ हि विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा,भाजपा के पास यहां के लिए कोई विकल्प नहीं है। वे बाहर से उम्मीदवार ला रहे हैं, लेकिन जनता सब जानती है। इस बार फिर से भाजपा को यहां से विदाई करनी होगी।आने वाले 50 साल तक के लिए जामताड़ा के विकास का खाका खींच लिया गया है।जिसका परिणाम आज नामंकन में उमड़ी भीड़ है।यहां बीजेपी की दाल नहीं गलेगी।जनता के समर्थन से हम जीतेंगे और राज्य में इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी।जामताड़ा मां चंचला की धरती है और मां चंचला असली नकली में फर्क जानती है।

सीता सोरेन ने गुरुजी के परिवार के साथ झारखंड के आदिवासियों का अपमान किया है उन्हे जनता माफ नहीं करेगी।जो परिवार की नहीं हुई वह जनता की क्या होगी।बीजेपी में गए लोग चुनाव के बाद घर लौट जाएंगे।

उन्होंने जात-पात और धर्म से ऊपर उठकर सभी वर्गों के लिए काम करने का संकल्प दोहराते हुए कहा मैं हमेशा जनता के दुख के समय उनके साथ खड़ा रहा हूं। मैंने कभी भी जाति, धर्म या समुदाय के आधार पर भेदभाव नहीं किया। मैं जनता से अपने काम के आधार पर वोट मांगने आया हूं और जहां-जहां जा रहा हूं, वहां अपार जनसमर्थन मिल रहा है। भाजपा का इस बार कोई नामो निशान नहीं रहेगा।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *