*अग्निकांड से पीड़ित बासुकीनाथ के दुकानदारों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन*
*बासुकीनाथ(दुमका)
शिवनगरी बासुकीनाथ में बीते शनिवार की देर रात हुए भीषण अग्निकांड से पीड़ित दुकानदारों ने सोमवार को प्रशासन से मुआवजे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। बासुकीनाथ बाजार स्थित चूड़ी गली और सब्जी बाजार के अग्नि पीड़ित सभी दुकानदारों ने प्रशासन से मामले में सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए यथाशीघ्र मुआवजे की मांग की। ज्ञातव्य हो कि अग्निकांड के पीड़ित दुकानदारों की जरमुंडी प्रखंड और अंचल कार्यालय के सीआई अभिषेक कुमार एवं राजस्व कर्मचारी अवनी कांत वाजपेयी ने रविवार को सूचि बनाई थी।
इसमें शामिल बड़े होलसेलर दुकानदारो की संख्या 72 जबकि फुटपाथी दुकानदार की संख्या 37 सहित कुल 109 प्रभावित दुकानदार शामिल थे। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मिथलेश कुंवर के साथ अग्निकांड के पीड़ित दुकानदार कुंदन लाहा, गौतम भगत, सेतु भगत, दिनेश झा, भूकरु दास, बलराम दास, पुटू पाल, बबलू भगत, आनंद भगत, लालू भगत, महेंद्र भगत, बली प्रसाद यादव, हरिप्रसाद शील, उदयनारायण राय, सुधीर राव, रामप्रसाद हजारी, महेंद्र मंडल, चंदन राव, दीपक कुमार चौरसिया, प्रदीप राव, शंकर चौरसिया, संध्या देवी, राजेश कुमार साह, विपीन दे, प्रभात दे, मणिभूषण सेन, प्रकाश राय, मुन्ना भगत, अशोक पाल, विश्वनाथ वर्मा, रविकांत भगत, रंजीत भगत, लालू गोस्वामी, संजय भगत, लक्ष्मी कुमारी, संजय वर्मा, रितीक वर्मा, सेतु भगत, अजय प्रसाद भगत, संजय ठाकुर, विद्यासाह खटिक, अमन कुमार का, राकेश कुमार लाहा, विष्णु लाहा, शंभू ठाकुर, दीपक कुमार मंडल, संजीव झा, विकास चंद्र झा, मनोज दास, शशि भगत, श्याम सुंदर मंडल, रजनीकांत भगत, हृदय मंडल सहित भारी संख्या में अन्य पीड़ित मौजूद थे ल
