*विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ ने की बैठक*
*गोपीकांदर(दुमका)*
*गोपीकांदर ब्यूरो की रिपोर्ट*
प्रखंड सभागार गोपीकांदर में गुरुवार को सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी की अध्यक्षता में लिट्टीपाड़ा विधान सभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों की समीक्षा हेतु सभी 10 सेक्टर पदाधिकारी व बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की गई | बैठक में बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी ने सभी 10 सेक्टर पदाधिकारी से बोड़ापहाड़ी, कोल्हा, सिल्लगी, दुर्गापुर, पीपरजोड़ियां, गोपीकांदर, दलदली, खरौनी बाजार, एवं ओड़मो में पिछले लोकसभा चुनाव के बाद सभी 40 मतदान केंद्र में रैम्प, शौचालय, विद्युत, फर्नीचर की स्थिति की रिपोर्ट,ओड़मो पंचायत के मधुबन और मूसना पंचायत के बूढ़ीचापड़ मतदान केंद्र में पेयजल की व्यवस्था की रिपोर्ट जल्द से जल्द कार्यालय में जमा करने का निदेश दिया| साथ ही पदाधिकारियों से सभी सेक्टर तक आवागमन के लिए परिवहन व्यवस्था की जानकारी ली|
बता दें कि दुमका जिला अन्तर्गत गोपीकांदर प्रखंड के 40 मतदान केंद्र लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आते है, जहां विधानसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे एवं अंतिम चरण में मतदान होना है| मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी विशाल कुमार, बिमल कुमार यादव, सेक्टर पदाधिकारी सहित सभी पंचायत सचिव मौजूद थें।
