*गोपीकांदर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कोयला हाईवा ने मारी आगे चल रहे कोयला हाईवा को जोरदार ठोकर*
*घटना में पीछे चल रहे कोयला हाईवा का चालक गंभीर रूप से घायल*
*गोपीकांदर(दुमका)*
*गोपीकांदर ब्यूरो की रिपोर्ट*
गोपीकांदर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर खेड़ीबाड़ी की पूर्व मुखिया शांति देवी के घर के समीप तेज रफ्तार कोयला हाईवा ने आगे चल रहे कोयला हाईवा को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी | घटना में ठोकर मारने वाले हाईवा का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया| घटना में JH04Z 2707 कोयला हाईवा का चालक एक घंटा केबिन में फंसा रहा|
सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही गोपीकांदर थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल चालक को केबिन से बाहर निकाला| चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर में भर्ती कराया| डॉक्टर सुमित आनंद ने घायल चालक नवीलाल सोरेन उम्र 34 साल पिता कालेश्वर सोरेन का प्राथमिक इलाज किया| घायल चालक के बायां पैर में ज्यादा चोट लगी है| पैर की हड्डी निकल जाने से घायल चालक को बेहतर इलाज के लिए फूलों झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका रेफर कर दिया गया| घायल चालक नवीलाल सोरेन ने बताया कि दुमका कोयला साइडिंग से कोयला खाली करके अमड़ापाड़ा बीजीआर कंपनी कोयला लोडिंग में जा रहे थे|
जाने के क्रम में गोपीकांदर थाना क्षेत्र में आगे चल रहे कोयला हाईवा द्वारा अचानक ब्रेक ले लेने पर पीछे चल रहे मेरे कोयला हाईवा का ब्रेक नहीं लगने से जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें आगे का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया| आगे चल रहा कोयला हाईवा घटनास्थल से भागने में सफल रहा| क्षतिग्रस्त कोयला हाईवा को पुलिस ने जप्त कर लिया हैं।
