Skip to content

जिले में 18 से 50 वर्ष तक की शत प्रतिशत युवतियों व महिलाओं को किया जाएगा मंईयां सम्मान योजना से लाभान्वित -उपायुक्त* 

*जिले में 18 से 50 वर्ष तक की शत प्रतिशत युवतियों व महिलाओं को किया जाएगा मंईयां सम्मान योजना से लाभान्वित -उपायुक्त*

 

*मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत कुल 2,46,003 लाभुकों के खाते में भेजी गई तीसरे किस्त की राशि*

 

*देवघर*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गयी कि देवघर जिला अन्तर्गत झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत शत प्रतिशत सुयोग्य लाभुकों को योजना से लाभान्वित किया जाएगा। इस कड़ी में पूर्व में 21 वर्ष से 50 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जोड़ा जा रहा था, जिसके तहत 2,17,416 लाभुकों को लाभान्वित किया गया है।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को सालाना 12000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत हर महीने 1000 की राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाती है। इसका मुख्य लक्ष्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें और अपने परिवार की रोजी-रोटी चलाने में सक्षम हो सके।

 

इसके अलावे राज्य सरकार के निर्देशानुसार झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ 18 वर्ष की युवतियों को भी दिया जा रहा है। पहले इसकी न्यूनतम सीमा 21 वर्ष थी। जिसके पश्चात जिले में 18 से 21 वर्ष युवतियों को झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत देवघर प्रखण्ड अन्तर्गत 2739, देवीपुर 1045, करौं 794, मधुपुर 1511, मारगोमुण्डा 1264, मोहनपुर 3163, पालोजोरी 2282, सारठ 1330, सारवां 936, सोनारायठाढ़ी 1052 के अलावा देवघर शहरी क्षेत्र 1650, मधुपुर शहरी क्षेत्र 574 एवं मोहनपुर शहरी क्षेत्र में 48 लाभुकों (कुल 18388) को योजना से लाभान्वित किया गया।

इसके अलावे झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईंयां सम्मान योजना के तहत अगस्त, 2024 में कुल 2,17,416 लाभुकों को पहली किस्त की राशि दी गयी, जिसके पश्चात सितम्बर, 2024 में कुल 2,41,962 लाभुकों को दूसरे किस्त की राशि प्रदान की गयी। साथ ही अक्टुबर माह में 18 से 50 वर्ष तक की युवतियों व महिलाओं तीसरे किस्त के तहत कुल 2,46,003 लाभुकों के खाते में मंगलवार को तीसरे किस्त की राशि भेजी गयी।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *