Skip to content

पीएम मोदी ने पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को फोन कर ली उनके स्वास्थ्य की जानकारी,की जल्द ठीक होने की कामना* 

*पीएम मोदी ने पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को फोन कर ली उनके स्वास्थ्य की जानकारी,की जल्द ठीक होने की कामना*

 

*रांची*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को बल्ड शुगर से संबंधित समस्याओं की वजह से बीते शनिवार को जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंपाई सोरेन से फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पूर्व सीएम के करीबी ने इसकी जानकारी दी। ब्लड शुगर के स्तर में गिरावट के कारण चक्कर आने के बाद उन्हें शनिवार की रात नौ बजे अस्पताल ले जाया गया था।

 

पूर्व सीएम और भाजपा नेता चंपई सोरेन के करीबी ने कहा कि आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंपाई सोरेन जी को कॉल किया। उन्होंने उनके (सोरेन) स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और जल्द ठीक होने की कामना की। चंपाई सोरेन ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया और बताया कि वे फिलहाल ठीक है और जल्द अस्पताल से उनकी छुट्टी होने वाली है।

 

*मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी की जल्द ठीक होने की कामना*

 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूर्व सीएम के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने कहा कि मैं मरांग बुरु (आदिवासी देवता) से चंपाई दा को जल्द ठीक करने की विनती करता हूं। मैं उनकी लंबी उम्र की भी कामना करता हूं। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पोस्ट करते हुए कहा, कि हम मरांग बुरु से प्रार्थना करते हैं कि आप जल्द ठीक होकर मैदान में आए। दादा आपको कोई चिंता न सताए। कई बार हम इतना बोझ ले लेते हैं कि इसका असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ने लगता है।

 

टाटा मेन अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि चंपाई सोरेन की स्थिति में सुधार है और वह बेहतर हो रहे हैं। बता दें कि 67 वर्षीय चंपाई सोरेन अगस्त में भाजपा में शामिल हुए थे। ज्ञात हो कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने और मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद दो फरवरी को चंपई सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि, हेमंत सोरेन के रिहा होने के बाद तीन जुलाई को उन्हें सीएम पद छोड़ना पड़ा था।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *