Em Tv Live

प्रखंड परिसर शिकारीपाड़ा में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर सह विधिक जागरूकता मेला का आयोजन* 

*प्रखंड परिसर शिकारीपाड़ा में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर सह विधिक जागरूकता मेला का आयोजन*

 

*शिकारीपाड़ा(दुमका)*

 

*शिकारीपाड़ा ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

प्रखंड परिसर शिकारीपाड़ा में रविवार को एडीजे धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर सह विधिक जागरूकता मेला आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा मिलने वाली कानूनी सहायता का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोग उठाएं, ताकि विवाद से बच सके एवं आर्थिक क्षति से बच सके।

कहा कि यदि न्यायालय का चक्कर लगता है तो एक लंबे अवधि के बाद ही न्याय प्राप्त होता है| इस बीच दोनों पक्षों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सेवा प्राधिकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद एजाज आलम में भी विस्तार से लोगों को समझाया कि विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा कैसे हम बगैर राशि खर्च किए कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी हरिप्रसाद साह ने कहा कि पुलिस हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर है| किसी को भी कहीं भी पुलिस की मदद चाहिए तो हम तैयार हैं।

अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर ने सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि हम लोग जनता की सेवा के लिए ही यहां मौजूद हैं, जनता इसका लाभ उठाएं। प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर बालमुकुंद प्रसाद ने पशुपालन विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका दीपाली दासी ने परियोजना द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। अवसर पर महिलाओं के सात समूहों के बीच 21 लख रुपए का डेमो चेक का वितरण किया गया। कुछ लोगों के बीच मंईयां सम्मान योजना के तहत स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया।

हालांकि इस पूरे कार्यक्रम में प्रचार प्रसार नहीं किए जाने के कारण आम ग्रामीण जनता नहीं पहुंच पायी। भेड़िया से ज्यादा गड़ेरिया वाली कहावत चरितार्थ हुई। उपस्थित लोगों में 80% सरकारी कर्मी रहे शेष 20% वैसे व्यक्ति पहुंचे जिनको किसी न किसी प्रकार से कुछ लाभ प्राप्त होना था। मंच का संचालन महिला प्रसार पदाधिकारी तरेसा मुर्मू ने किया। मामले में स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी इसलिए वो कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएं| उन्होंने कहा कि जब हमें जानकारी नहीं मिली तो सुदूर गांव के लोगों को तो जानकारी नहीं ही मिली होगी|

https://www.emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Em Tv Live
Author: Em Tv Live

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *