*राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत अनुबंध कर्मियों ने किया फूलो झानो मुर्मू NHM अनुबंध कर्मचारी संघ का गठन*
*बैठक में एली बागे को सचिव, एनी स्वेता टुडु को अध्यक्ष एवं पुष्पा सोरेन को चुना गया संघ का कोषाध्यक्ष*
*दुमका*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
रविवार को सिदो कान्हू मुर्मू इंडोर स्टेडियम दुमका परिसर में स्वास्थ्य विभाग अन्तरर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में कार्यरत अनुबंध कर्मियों ने आगामी रणनीति को लेकर बैठक का आयोजन किया| बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हमारी मांगो और हक अधिकार की लड़ाई के लिए एक संगठन का गठन किया जाए।
तत्पश्चात सर्वसम्मति से संताल हुल के स्वतंत्रता सेनानी फूलो झानो के नाम पर “फूलो झानो मुर्मू NHM अनुबंध कर्मचारी संघ” का गठन किया गया। मौके पर सभी कर्मियों ने यह निर्णय लिया कि अपनी सारी मांगो को सरकार के समक्ष इस बैनर तले रखा जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से संघ के दुमका जिला इकाई का सचिव एली बागे, अध्यक्ष एनी स्वेता टुडु एवं कोषाध्यक्ष पुष्पा सोरेन को चुना गया।
इस मौके पुष्पा सोरेन, सुशीला मुर्मू, सरिता कुमारी, सुशरणा सोरेन, गीता कुमारी, नली रोजमेरी मरांडी, मेरिना मरांडी, सन्तोषणी मुर्मू, लग्नेश हेम्ब्रम, सुशीला सोरेन, अन्ना शेफाली सोरेन, ज्योतिका सोरेन आदि उपस्थित थीं।