Skip to content

पिछले तीन दिनों से लापता युवक का कुएं से शव बरामद,प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका*

*पिछले तीन दिनों से लापता युवक का कुएं से शव बरामद,प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका*

 

*हंसडीहा(दुमका)*

 

*दीपक कुमार की रिपोर्ट*

 

हंसडीहा थाना क्षेत्र के परमा गांव स्थित कुएं से पुलिस ने एक बीस वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। शव की शिनाख्त इसी गांव के गोपाल मांझी के रूप में की गई है। शव के तीन दिन तक कुएं में पड़े रहने की वजह से शव से बदबू आने लगी थी। मृतक के परिजनों के अनुसार गोपाल एक सप्ताह पहले बाहर से घर लौटा था।

वो बाहर में रहकर काम किया करता था। बताया कि रविवार को किसी काम को लेकर वे घर से निकला जो शाम तक घर नही पहुँचा। जिसके बाद परिजनों द्वारा अपने स्तर से उसकी काफी खोजबीन की गई, मगर गोपाल का कोई पता नहीं चला| मंगलवार को ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि गोपाल का शव गांव स्थित एक कुएं में पड़ा हुआ है।

सूचना पाकर मृतक के परिजन दौड़ते हुए कुएं के पास पहुँचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी| सूचना मिलने के बाद सहायक अवर निरीक्षक बीएन सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया ,साथ ही कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया।

पुलिस द्वारा बतलाया गया कि युवक के शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की पीट-पीट कर हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को कुएं में फेंक दिया गया है। मामला प्रेम प्रसंग में जुड़ा हुआ प्रतीत होता है।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *