Skip to content

डॉ शशिधर मिश्रा एवं डॉ पुष्पा मरांडी ने किया सीएचसी जामा परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना* 

*डॉ शशिधर मिश्रा एवं डॉ पुष्पा मरांडी ने किया सीएचसी जामा परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना*

 

*जामा(दुमका)*

 

*जामा ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

मिशन परिवार विकास अभियान 2024 के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जामा परिसर से शुक्रवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशिधर मिश्रा एवं चिकत्सा पदाधिकारी डॉ पुष्पा मरांडी द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

 

इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशिधर मिश्रा ने बताया कि यह रथ गांव गांव घूमकर परिवार नियोजन का प्रचार प्रसार करेगा एवं योग्य दंपत्ति से संपर्क स्थापित कर उन्हें परिवार नियोजन का महत्व बताते हुए इससे संबंधित आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराएंगा।

इस मौके पर बीटीटी पम्मी देवी, बबिता बास्की,सुमेश प्रसाद सिंह , राजेश रोजवेल मुर्मू , एएनएम सालोमी बास्की ,रीता सोरेन, रवीना हेंब्रम, उषा रानी बास्की, पवन कुमार, अजितेश राय आदि उपस्थित रहे ।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *