Skip to content

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुमका नगर इकाई द्वारा किया गया काला दस्तावेज का विमोचन* 

*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुमका नगर इकाई द्वारा किया गया काला दस्तावेज का विमोचन*

 

*वर्तमान हेमंत सरकार को मंईयां सम्मान योजना नहीं, मंईयां बचाओ योजना चलाने की आवश्यकता – अमन कुमार*

 

*दुमका*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

बीते 15 सितम्बर रविवार को रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में छात्र गर्जना कार्यक्रम आयोजित कर झारखंड सरकार की शिक्षा, चिकत्सा, रोजगार, बंग्लादेशी घुसपैठ, महिला सुरक्षा पर पांच वर्षों के कुशासन का 16 पन्नो का काला दस्तावेज जारी किया गया| इसी निमित आज अभाविप दुमका नगर इकाई द्वारा काला दस्तावेज का विमोचन किया गया। अवसर पर कॉलेज अध्यक्ष अमन कुमार ने कहा कि यह लड़ाई झारखंड की इज्जत और आबरू को बचाने, बहन बेटियों को सम्मान दिलाने, नौजवानों के रोजगार सृजन के लिए है और इस लड़ाई को लड़ने का काम विद्यार्थी परिषद का एक-एक कार्यकर्ता करेगा|

आज हेमंत सोरेन सरकार से युवाओं का 5 वर्षों का हिसाब मांगने आए है| इस शासन काल में युवा खफा हैं, क्योंकि हेमंत सरकार बेवफा है| उन्होंने कहा कि युवा हेमंत सरकार से 5 साल का हिसाब मांगने आए हैं| वर्तमान सरकार को मंईयां सम्मान योजना नहीं, मंईयां बचाओ योजना चलाने की आवश्यकता है| आगामी 25 सितंबर को अभाविप दुमका नगर इकाई द्वारा हजारों की संख्या में जमा होकर जिला प्रशासन को यह काला दस्तावेज देते हुए वर्तमान झारखंड सरकार की खोखली नीति को समाज के बीच रखने का काम किया जाएगा।

मौके पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मनोज सोरेन, जिला संगठन मंत्री धनंजय साह, नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता, कॉलेज अध्यक्ष अमन कुमार, विवेक धर, अमित कुमार ठाकुर, शकेत कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *