Em Tv Live

गोपीकांदर के दर्जनों गांवों में श्रद्धा व भक्ति से मनाया गया प्रकृति पर्व करमा* 

*गोपीकांदर के दर्जनों गांवों में श्रद्धा व भक्ति से मनाया गया प्रकृति पर्व करमा*

 

*गोपीकांदर(दुमका)*

 

*गोपीकांदर ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

गोपीकांदर प्रखंड के दर्जनों गांवों में शनिवार को प्रकृति पर्व करमा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के गोढ़ी, बड़ापाथर, आरीचुआं, दलदली, पलासबनी, पिनरगढ़ियि, गमहरिया, दिगल खरौनी, कारूडीह, छोटा बथान, मुड़ासाल, गोपीकांदर, कुशचिरा, टानंजोर, सहित दर्जनों गांवों में पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने की मिली।

गांव के कई टोलों में जगह-जगह करम पूजा हुई। करम पर्व को लेकर बहनों ने तैयारी पहले शुरू कर दी थी। अखरा स्थल को कलात्मक तरीके से सजाया गया था। जहां पूजा अर्चना की गई। भाइयों के सलामती का कामना के लिए बहनों ने विधि विधान से उपवास कर पूजा अर्चना की। पंडितो के अनुसार यह पर्व प्रकृति से संबंध को प्रदर्शित करता है। प्रकृति का सौंदर्य हमेशा बना रहे। प्रकृति हरी भरी रहे।

खेतों में अच्छी फसल हो यह कामना की गई। करम गोसाई के आगमन को लेकर शनिवार को गांव में ढोल नगाड़े बजने लगे। करम पर्व का उल्लास चहुंओर बिखरने लगा। वही लोक नृत्य झूमर का दौर शुरू हो गया। ढोल मांदर और नगाड़े की थाप पर हर कोई थिरकने को मजबूर हो उठा। वहीं पारंपरिक परिधान में सजे युवक युवतियों के गीत और नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। शनिवार को भाइयों की सलामती को लेकर बहनों ने व्रत रखा।

वहीं उनके भाई करम वृक्ष की डाल लाकर आंगन में गाड़ा। फिर बहन उपवास कर शाम में प्रकृति को आराध्य देव मानते हुए विधि विधान से पूजा की। दूसरे दिन रविवार को पूजा समाप्त हो जाने के बाद पूरे धार्मिक रीति रिवाज के साथ तालाब, नदी, पोखरा में करम डाल का विसर्जन किया जाएगा। शनिवार को दिन भर डीजे की धुन पर युवा नाचते गाते रहें। प्रकृति पर्व करम को लेकर शनिवार के लोगों में उत्साह दिखा। बड़ापाथर स्वयं समिति राय टोला के द्वारा आयोजित करमा कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया ज्योतिष बास्की ने शिरकत की, जहां मुखिया, ग्राम प्रधान, गुडित और नायकी की परम्परागत संस्कृति से स्वागत किया गया।

मौके पर बाबू राय, अशोक राय अकलू राय, जोहारलाल राय, कृष्णा राय, भक्ति कुमार राय, रामचन्द्र राय, जीवन राय, संतोष कुमार राय, बबलू राय,बविता कुमारी, भवानती कुमारी, सरस्तिया कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, मंजू कुमारी, सावित्री देवी, फुलवती देवी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थें।

https://www.emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Em Tv Live
Author: Em Tv Live

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *