Skip to content

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रचार-प्रसार हेतु उपायुक्त ने किया जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना*

*सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रचार-प्रसार हेतु उपायुक्त ने किया जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना*

 

*जामताड़ा*

 

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती कुमुद सहाय ने गुरुवार को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रचार-प्रसार हेतु समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

अवसर पर उपायुक्त द्वारा कहा गया कि बाल विवाह, दहेज प्रथा को समाप्त करने व किशोरियों, बालिकाओं में शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना लागू की गई है।

सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने एवं सभी योग्य किशोरियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों के हाट बाजारों, वार्ड, गांव, पंचायतों में जाकर लोगों को जागरूक करेगी।

 

उपायुक्त ने कहा कि योजना का उद्देश्य किशोरियों के अपने जीवन के सम्मान में स्वतंत्र निर्णय लेने हेतु सक्षम बनाना है।

मौके पर सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *