*रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोजाम्बा मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में महिला की दर्दनाक मौत,पति गंभीर रूप से घायल*
*घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की लम्बी कतार*
*नोनीहाट(दुमका)*
दुमका भागलपुर स्टेट हाईवे पर रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गोजाम्बा मोड़ के समीप अज्ञात की चपेट में आने से एक महिला की घटना स्थल पर ही हुई दर्दनाक मौत हो गई | मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम रूबी देवी बताया जा रहा है | महिला रूबी देवी अपने पति मुकेश कुमार के साथ नोनीहाट से अपने दो माह के बच्चे की दवा लेकर लौट रही थी | रूबी देवी जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत पथरा गांव निवासी बतायी जा रही है |
वह कुछ दिन पूर्व राखी बांधने के लिए अपने माता पिता के घर ठेकचा आई थी | सोमवार के दोपहर नोनीहाट बाजार से दवा लेकर लौटने के क्रम में गोजांम्बा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक हो गई | घटना में उसके पति मुकेश कुमार बुरी तरह से घायल हो गए हैं| ग्रामीणों के सहयोग से घायल मुकेश कुमार को बेहतर इलाज के लिए फूलों झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका भेज दिया गया| घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी शशिकांत साहू ने पूरे दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया| मौके पर जामा थाना पुलिस एवं हँसडीहा थाना पुलिस भी पहुंची।
प्रशासन के द्वारा लगातार ग्रामीणों को समझाया जा रहा था, लेकिन ग्रामीण समझने को तैयार ही नहीं थे, अंततः पुलिस ने अतिरिक्त बल को घटना स्थल पर बुलाया। जरमुंडी एसडीपीओ संतोष कुमार, जरमुंडी इंस्पेक्टर श्याम नंदन मंडल, रामगढ़ थाना प्रभारी शशिकांत साहू, हल्दिया थाना प्रभारी संजय कुमार अपने पूरे दलबल के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे |
लगभग 6 घंटे जाम के बाद शाम 6:00 बजे रामगढ़ बीडीओ अभय कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया | खबर लिखे जाने तक हाईवे जाम था। घटनास्थल पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने बताया कि तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई एवं उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
