Skip to content

उपायुक्त की अध्यक्षता में झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक का आयोजन*

*उपायुक्त की अध्यक्षता में झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक का आयोजन*

 

*झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत आने वाले आवेदनों को जल्द से जल्द करें ऑनलाईन -उपायुक्त*

 

*जिले के सभी 194 पंचायतों एवं शहरी क्षेत्र के वार्डों में अब 15 अगस्त तक सुबह 9ः00 बजे से शाम 5ः00 तक किया जाएगा विशेष कैम्प का आयोजन*

 

*देवघर*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर की अध्यक्षता में आज दिनांक 06.08.2024 को झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त द्वारा प्रखण्डवार प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए कहा गया कि आवेदनों को ऑनलाईन अपडेट करते हुए योजना से सुयोग्य लाभुकों को योजना के लाभ से लाभान्वित करें। साथ ही निःशुल्क फॉर्म के जगह पैसे मांगे जाने के शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने का निदेश उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिया।

 

इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गयी कि झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर अपना आवेदन कैम्प के अलावा सीएससी केन्द्र एवं पंचायत व प्रखण्ड में ऑफलाईन या ऑनलाईन जमा कर सकते हैं। साथ ही कैम्प का आयेाजन जिले के सभी प्रखण्डों, नगर निगम व नगर परिषद के सभी वार्डों में 15 अगस्त तक आयोजित किया जायेगा।

आगे उपायुक्त संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि सभी पंचायतों एवं नगर निगम के वार्डों में संचालित विशेष कैम्प में सभी भीएलई के साथ आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ उपस्थित रहेंगे। साथ ही पंचायत स्तर पर चल रहे कार्यों की मॉनिटरिंग सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं सभी प्रखण्ड स्तर के कार्यों की निगरानी सभी अनुमंडल पदाधिकारी करेंगे।

आगे उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को जनप्रतिनिधियों एवं आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के साथ बैठक कर इस आशय की जानकारी लाभुकों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है कि फॉर्म निःशुल्क उपलब्ध है।

साथ ही ऑनलाइन https://www.Jharkhand.gov.in/wcd वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है या पीडीएफ से भी जेरॉक्स कॉपी करा सकते हैं। साथ ही उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत 21 वर्ष से 50 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को जोड़ा जा रहा है, ताकि प्रति माह एक हजार रुपया दिया जायेगा।

 

बैठक के दौरान उपायुक्त विशाल सागर ने कहा है कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईंयां सम्मान योजना का फॉर्म आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका के माध्यम से सुयोग्य लाभुकों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे में लाभुकों से फॉर्म के लिए किसी भी प्रकार की राशि नहीं ली जानी है। फॉर्म के लिए लाभुकों से पैसे मांगे जाने पर संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

सभी प्रखंडों में पर्याप्त संख्या में योजना से संबंधित फॉर्म उपलब्ध कराकर संबंधित आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका को निःशुल्क फॉर्म वितरण के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही आमजनों से अपील है कि आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका से ही निःशुल्क फॉर्म प्राप्त करें, किसी बिचौलिये के माध्यम से पैसे देकर फॉर्म नहीं खरीदें, कोई भी व्यक्ति फॉर्म के लिए पैसा की मांग करता है तो तत्काल अपने प्रखंड के बीडीओ और सीओ को सूचित करें, ऐसे लोगों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त नवीन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर श्रीमती सागरी बराल, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर आशीष अग्रवाल, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रणवीर सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सुधा सिन्हा, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्रीमती सरीता भारती, सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

https://emtvlive.in/

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *