*सावन की तीसरी सोमवारी को बाबाधाम देवघर में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब*
*शिवभक्तों की गूंज से पूरा मेला क्षेत्र गुंजायमान,कांवरियां कतारबद्ध हो बाबा का जयघोष करते हुए अर्घा के माध्यम से कर रहे हैं जलार्पण*
*देवघर*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
राजकीय श्रावणी मेला 2024 की तीसरी सोमवारी को बाबाधाम देवघर में प्रातः 04:03 बजे मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। कांवरियों की कतार जलार्पण हेतु रात्रि से ही चमारीडीह तक पहुँच गयी थी।
इन शिवभक्तों की गूंज से रूट लाईन गुंजायमान है और सभी कांवरिया कतारबद्ध हो बाबा का जयघोष करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही रूट लाईन में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर रात्रि से ही हर प्वाइंट पर श्रद्धालुओं के सुविधा और सुरक्षा को लेकर लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।
इसके अलावे जलार्पण हेतु कतारबद्ध कांवरियों को सिंघवा, नंदन पहाड़, बरमसिया, बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स से मानसिंघी फुट ओवर ब्रीज होते हुए बाबा मंदिर के गर्भ गृह में लगे अर्घा के माध्यम से जलार्पण कराया जा रहा है।
