Skip to content

बीडीओ मो एजाज आलम की अध्यक्षता में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर कार्यशाला आयोजित* 

*बीडीओ मो एजाज आलम की अध्यक्षता में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर कार्यशाला आयोजित*

 

*शिकारीपाड़ा(दुमका)*

 

*शिकारीपाड़ा ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

बीडीओ मोहम्मद एजाज आलम की अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर आंगनबाड़ी सेविका, पंचायत सचिव, बैंकों के अधिकारी, प्रज्ञा केंद्र के भीएलई एवं सभी मुखियाओं का एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी एजाज आलम ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योजना के तहत 21 वर्ष से 50 आयु वर्ग की सभी महिलाओं को झारखंड सरकार ने प्रति महीना ₹1000 पेंशन देने का योजना तैयार की है, जिसके लिए पंचायत स्तर पर 3 अगस्त से 10 अगस्त 2024 तक शिविर का आयोजन कर वांछित प्रमाण पत्रों के साथ सरकार द्वारा निर्धारित प्रपत्र में आवेदन जमा लिया जाएगा।

सभी वांछित प्रमाण पत्रों के साथ आवेदक को स्वयं पंचायत भवन में उपस्थित होकर प्रपत्र जमा करना होगा, क्योंकि आवेदक का वहीं पर भी एल ई द्वारा फोटो लिया जाएगा। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रंजना कुमारी ने बताया कि आंगनबाड़ी सेविका अपने निर्धारित पोषक क्षेत्र में एक सर्वे पंजी का संधारण करेंगी, ताकि कोई भी योग्य लाभुक योजना से वंचित नहीं रहे| योजना का लाभ पाने के लिए लाभुकों के पास अपना आधार कार्ड एवं राशन कार्ड होना अनिवार्य है।

प्रत्येक आंगनबाड़ी सेविका को वर्तमान समय में 100 प्रपत्र लाभुकों को योजना आच्छादित करने हेतु मुहैया कराया गया है। कार्यशाला में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रंजना कुमारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी संजीव कुमार, महिला प्रसार पदाधिकारी तरेसा मुर्मू, प्रखंड अंतर्गत पड़ने वाले सभी भारतीय स्टेट बैंक एवं ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधि, पंचायत सचिव, मुखिया, प्रज्ञा केंद्र के भी एल ई एवं आंगनबाड़ी सेविका मौजूद थी।

https://emtvlive.in/

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *