*आगामी 22 जुलाई को राजमहल एवं बरहेट प्रखंड में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर डीसी एवं एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण*

*साहेबगंज*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
आगामी 22 जुलाई को मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार हेमंत सोरेन का साहिबगंज जिला के राजमहल एवं बरहेट प्रखण्ड में कार्यक्रम प्रस्तावित है| कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को उपायुक्त हेमंत सती एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया ।
इस दौरान डीसी एवं एसपी ने सभा स्थल पर बन रहे पंडाल समेत हेलीपैड स्थलों का बारीकी से जायजा लिया एवं पदाधिकारीयों को निर्देश दिए। कार्यक्रम के कार्यों एवं विधि व्यवस्था में कोई कटौती ना बरतने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने आगामी श्रावणी मेला को लेकर शिवगादी धाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मेला में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सीसीटीवी कैमरा, आने और जाने का मार्ग,पार्किंग की व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन किये जाने वाले बरहेट प्रखण्ड के कीताजोर में बने पावर ग्रिड एवं नव निर्माण सड़क का जायजा लिया गया। साथ ही तालझारी प्रखण्ड के करमपुरातो में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का जायजा लिया।
मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी कपिल कुमार, एसटीपीओ राजमहल विमलेश कुमार त्रिपाठी, एसडीपीओ बरहरवा मंगल सिंह जामुदा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजमहल उदय कुमार सिंहा, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बरहेट अंशु कुमार पांडेय एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।
