Skip to content

श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर बीडीओ एवं सीओ की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित*

*श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर बीडीओ एवं सीओ की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित*

 

*हंसडीहा(दुमका)*

 

आज शुक्रवार को श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर हंसडीहा थाना परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव एवं अंचलाधिकारी राहुल सानू के संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई ।

 

बैठक के दौरान श्रावणी मेला के सफल आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

जिसमें हंसडीहा बाजार के चारों तरफ सड़क किनारे मीट मुर्गा की दुकान नहीं खोलने, हंसडीहा बाजार में सर्विस रोड में लगाए गए दुकान नहीं लगाने, दुमका रोड स्थित पीतांबर लाइन होटल के पास बने रेलवे डायवर्सन के किनारे कांवरियों के लिए अलग से रास्ता बनाने, हंसडीहा बाजार के चारों ओर जितनी भी दुकान है सभी दुकान के सामने कूड़ादन रखने, महादेवगढ़ से नोनीहाट तक सड़क किनारे शराब मीट मुर्गा नहीं बेचने, हंसडीहा बाजार से हंसडीहा रेलवे स्टेशन तक लाइट की व्यवस्था एवं सड़क किनारे शराब मीट मुर्गा नहीं बेचेने,हंसडीहा हटिया में पूरे श्रावण माह तक मीट मुर्गा शराब नहीं बेचने एवं पूरे श्रावण माह में हंसडीहा बाजार की साफ सफाई हंसडीहा पंचायत के मुखिया प्रीतम यादव के द्वारा कराए जाने का निर्णय लिया गया।

कांवरिया को ठहरने के लिए टेंट सिटी का निर्माण कराने,हंसडीहा में निगरानी हेतु बल की तैनाती करने, हंसडीहा के चारों रोड के सर्विस रोड को अतिक्रमण मुक्त कराने, हंसडीहा बाजार में प्रत्येक रविवार की रात्रि पूरे सावन में विधि व्यवस्था हेतु बल की तैनाती करने,पूरे श्रवण माह के प्रत्येक रविवार को 12:00 बजे दिन से सोमवार संध्या 4:00 बजे तक भारी वाहन के प्रवेश पर रोक लगाने सहित अन्य कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

https://emtvlive.in/

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *