Skip to content

सिविल सर्जन ने किया विकसित भारत की नई पहचान,परिवार नियोजन हर दंपति की शान जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना* 

*सिविल सर्जन ने किया विकसित भारत की नई पहचान,परिवार नियोजन हर दंपति की शान जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना*

 

*देवघर*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर के निर्देशानुसार बुधवार को सदर अस्पताल परिसर देवघर से सिविल सर्जन डॉक्टर रंजन कुमार सिन्हा ने विकसित भारत की नई पहचान परिवार नियोजन हर दंपति की शान जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन देवघर के शहरी क्षेत्रों में जाकर परिवार स्वास्थ्य मेला के बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी देगा।

साथ ही यह मेला एक माह तक चलेगा। इस परिवार स्वास्थ्य मेला में परिवार नियोजन की दोनों विधि अस्थाई एवं स्थायी विधि के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। स्थायी परिवार नियोजन के तहत पुरुषों की नसबंदी एवं महिलाओं का बन्ध्याकरण के लिए एवं वही अस्थायी परिवार नियोजन के तहत लोगों को निःशुल्क कॉपर टी, माला एन, कंडोम अंतर एवं छाया आदि उपलब्ध कराया जाएगा।

 

इस दौरान मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज भगत ,जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रवीण कुमार सिंह ,जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक सुनील मणि त्रिपाठी एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

https://emtvlive.in/

 

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *