Skip to content

प्रखंड प्रमुख मरसीलता मरांडी के अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित* 

*प्रखंड प्रमुख मरसीलता मरांडी के अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित*

 

*बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश*

 

*गोपीकांदर(दुमका)*

 

*गोपीकांदर ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

प्रखंड सभागार गोपीकांदर में प्रखंड प्रमुख मरसीलता मरांडी के अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित हुई। आज सोमवार को हुई बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी गौतम कुमार मोदी शामिल हुए। बैठक में बीडीओ गौतम कुमार मोदी ने जल जीवन मिशन, 15 वीं वित्त योजना, पशुधन योजना, अबुआ आवास, टीसीबी मेड़बन्दी योजना, शिक्षा विभाग सहित दर्जनों विभागों द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

बीडीओ ने बताया कि राष्ट्रीय खाद सुरक्षा मिशन के तहत 10 पंप सेट, 150 मीटर क्रिएटिंग पाइप, 3 लोटा वीटर, 8 ट्रैक्टर पावर प्रेयर, 11 मानव चलित प्रेयर का वितरण प्रखंड के किसानों के बीच किया जायेगा। इसके अलावे छात्रों के बीच 700 साइकिल का वितरण किया जाएगा। जिसको लेकर जल्द से जल्द किसानों को आत्मा कार्यालय गोपीकांदर में आवेदन जमा करने हेतु ग्राम मुखियाओं को निदेश दिया गया। बैठक में खरौनी और सुरजुडीह पंचायत के रोजगार सेवक कालीदास किस्कू के देरी से पहुंचने पर बीडीओ ने उसे बैठक से बाहर निकाल दिया।

बीडीओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए महिला बाल विकास विभाग की सीडीपीओ गीता बेसरा, सुपरवाइजर, स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों के द्वारा बैठक में शामिल ना होने पर उन सभी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। बैठक में बीपीआरओ विशाल कुमार, बीईईओ सुरेन्द्र हेंब्रम, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ देवेश कुमार सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी माईकल हेंब्रम, मनरेगा बीपीओ पवन कुमार, प्रखंड ऐई आंनद भंडारी, मनरेगा जेई मनोज टुडू, मुखिया संघ अध्यक्ष ज्योतिष बास्की, रितेश सोरेन, माईकल हेंब्रम, सुनील कुमार मंडल, आनन्द कुमार सिंह सहित दर्जनों विभागों के कर्मी कर्मचारी पंचायत सचिव और मुखिया लोग मौजूद थे।

https://emtvlive.in/

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *