*रामगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल*
*रामगढ़(दुमका)*
*रामगढ़ ब्यूरो की रिपोर्ट*
रामगढ़ थाना में दर्ज कांड संख्या 52/ 24 के फरार आरोपी चुड़का मरांडी को रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के विरुद्ध रामगढ़ थाना क्षेत्र की 27 वर्षीय महिला ने दिनांक 12/ 6/ 2024 को रामगढ़ थाना क्षेत्र के केरासोल निवासी भदई मरांडी के 32 वर्षीय पुत्र चुड़का मरांडी के विरुद्ध भादवि की धारा 376 तथा 307 के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
उसी समय से आरोपी फरार चल रहा था।थाना प्रभारी शशिकांत साहू को गुप्त सूचना मिली थी कि फरार अभियुक्त केरासोल ग्राम स्थित अपने घर आया हुआ है।सूचना की पुष्टि करने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस टीम में थाना प्रभारी शशिकांत साहू, सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार के साथ सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।