Skip to content

A speeding bike driver hit a 55-year-old woman near Kanta Waterfall in Gopikandar police station area, the woman was seriously injured

*गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कांटा झरना के पास तेज रफ्तार बाइक चालक ने मारी 55 वर्षीय महिला को ठोकर, महिला गंभीर रूप से घायल*

*गोपीकांदर(दुमका)*

*गोपीकांदर ब्यूरो की रिपोर्ट*

साहिबगंज गोविंदपुर मुख्य मार्ग पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कांटा झरना के पास तेज रफ्तार बाइक चालक ने  55 वर्षीय महिला को ठोकर मार दी। जिसमें महिला एवं बाइक चालक दोनों घायल हो गए।

    महिला के पति ने बाइक चालक और पत्नी देवी महारानी को घटनास्थल से उठाकर गोपीकांदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। महिला देवी महारानी खेड़ीबाड़ी पहाड़िया टोला का रहने वाली है।

    डॉक्टर पंचम लाल ने दोनों घायलों का बारी-बारी से इलाज किया। बाइक चालक रितिक कुमार साह ने बताया कि वह पाकुड़ जिला अंतर्गत शहरगांव का रहने वाला है। बताया कि मैं हीरो फाइनेंस में काम करता हूं।

  पाकुड़िया प्रखंड स्थित गांव में बाइक का किस्त लेने के लिए आया था। वापस घर जाने के क्रम में गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कांटा झरना के पास महिला रोड क्रॉस कर रही थी,उसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से महिला को ठोकर लग गई जिससे महिला रोड पर ही गिर गई। 

   महिला का दाया पैर व बाया हाथ टूट जाने से डॉक्टर पंचम लाल ने देवी महारानी को बेहतर इलाज के लिए फूलों झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका रेफर कर दिया।

     पति लखन कुंवर द्वारा गोपीकांदर थाना को सूचना देने पर पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर हीरो एक्सट्रीम बाइक नंबर JH16H 9571 को जप्त कर लिया हैं।

https://emtvlive.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *