Em Tv Live

कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में JMM के कार्यकर्ता ने कई गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान


*कहा- आज देश में जनता की नहीं बड़े बड़े पूंजीपतियों व उद्योगपतियों की सरकार है*

गोड्डा

*ब्यूरो रिपोर्ट*

  गोड्डा संसदीय सीट के लिए सातवें व अंतिम चरण में 1 जून को होने वाले मतदान को लेकर बुधवार को झा.मु.मो.कमिटी पोडै़याहाट प्रखण्ड अध्यक्ष अवधकिशोर हाँस्दा,युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश हाँस्दा,युवा मोर्चा के संगठन सचिव रावल हेम्ब्रम,अल्पसंख्यक अध्यक्ष आमिल हूसेन,उपाध्यक्ष जीवन अंसारी,सक्रिय कार्यक्रता मोमेन मुर्मू ने आज 29/05/2024 को कस्तुरी पंचायत के विभिन्न गाँव महेशधासा,दाधुधूघुटू पहाड़पूर,पाँच पहाड़ मकडा़,दाधुधूघुटू मडै़या टोला,बुरु टोला मकडा़,माँझी टोला मकडा़,हटिया टोला मकडा़,डोराबाँध में महागठबंधन प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष पोड़ैयाहाट प्रखण्ड के  गाव में जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील की। और महागठबंधन के जनकल्यान मुद्दा को बारिकी से बताया और महागठबंधन के पक्ष में अधिक से अधिक वोट करने का सलाह दिया।

  अवसर पर मं कार्यकर्त्ता ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा वालों से बचने की जरूरत है। आज देश में जनता की नहीं बड़े बड़े पूंजीपतियों व उद्योगपतियों की सरकार है। इस सरकार से देश की जनता को नहीं पूंजीपतियों को लाभ मिल रहा है। मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने ग्रामीणों से एक जून को प्रदीप यादव को समर्थन देकर विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रदीप यादव को पूरे गोड्डा लोकसभा में लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है।

   राज्य की जनता ने भाजपा को नकार दिया है। उन्होंने झारखंड की सभी  लोकसभा सीट जीतने का दावा करते हुए कहा कि अब बारी है दुमका, राजमहल और गोड्डा की, जहां 1 जून को चुनाव होना है| हम इन सीटों पर प्रचार कर रहे हैं। हमें हर जगह जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। मौके पर झा.मु.मो.कमिटी पोडै़याहाट प्रखण्ड अध्यक्ष अवधकिशोर हाँस्दा,युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश हाँस्दा,युवा मोर्चा के संगठन सचिव रावल हेम्ब्रम,अल्पसंख्यक अध्यक्ष आमिल हूसेन,उपाध्यक्ष जीवन अंसारी,सक्रिय कार्यक्रता मोमेन मुर्मू  सहित दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

https://emtvlive.in

E-mail : emtvlives@gmail.com

For Any In Inquiry or Advertisements

Em Tv Live
Author: Em Tv Live

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *