Skip to content

सबसे बड़ा खबर : रामगढ़ दुमका


*भारतीय स्टेट बैंक रामगढ़ से रुपया निकाल कर जा रहे सीएसपी संचालक से ढाई लाख रुपए की छिनतई*

*अज्ञात लुटेरों ने अपनाया छिनतई का नया तरीका, सीएसपी संचालक की बाइक में धक्का मारकर डिक्की से निकाल लिया रुपया*

*रामगढ़(दुमका)*

*रामगढ़ ब्यूरो की रिपोर्ट*

रामगढ़ स्थित भारतीय स्टेट बैंक से रुपया निकाल कर जा रहे सीएसपी संचालक से अज्ञात बदमाशों ने करीब ढाई लाख रुपए छीन लिए।

जानकारी के अनुसार फिटकोरिया गांव का संतोष मंडल अपने गांव में  एसबीआई का सीएसपी चलाता है। आज मंगलवार को करीब 4:30 बजे शाम में एसबीआई रामगढ़ ब्रांच से 2,48,000 रु निकालकर एक थैली में अपनी मोटरसाइकिल के डिक्की में रखकर अपने घर जा रहा था।

एसबीआई बैंक रामगढ़ से अपने घर की ओर लगभग डेढ़ किलोमीटर जाने के बाद पीछे से दो मोटरसाइकिल में एक अपाचे बिना नंबर का और दूसरा मोटरसाइकिल पल्सर बिना नंबर का ओवरटेक करके आगे से रोक दिया और पीछे वाला मोटरसाइकिल सवार ने संतोष मंडल की मोटरसाइकिल को धक्का मार दिया।

जिससे संतोष मंडल गिर गया और इस दरम्यान संतोष मंडल के मोटरसाइकिल के डिक्की में रखा पैसा लेकर वो लोग भाग गए l थाना प्रभारी शशिकांत साहू ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।

https://emtvlive.in/

Join our EM TV LIVE Team

E-mail :- emtvlives@gmail.com

For any Inquiry or for Advertisements

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *