*हवन और यज्ञ का उद्देश्य वातावरण को शुद्ध करना और समाज में फैली कुरीतियों को मिटाना है – प्रियव्रत शास्त्री जी महाराज*
*ठाकुर गंगटी(गोड्डा)*
*ठाकुर गंगटी संवाददाता*
ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के चपरी ग्राम में चल रहे चार दिवसीय सामवेद पारायण महायज्ञ के दूसरे व तीसरे दिन मध्य प्रदेश होशंगाबाद के वैदिक प्रवक्ता आनंद पुरसारथी जी, दिल्ली के वैदिक प्रवक्ता आचार्य प्रियव्रत शास्त्री जी महाराज, फरीदाबाद से आए पवन शास्त्री जी, खगड़िया से आई रिचायोगमई जी, रांची आर्य प्रतिनिधि सभा के उप प्रधान वरुण बिहारी जी, जामनगर साहिबगंज के वैदिक आचार्य पंकज आर्य, उधवा के ज्ञानेश्वर आर्य, मडपा के अशोक आर्य, विद्या निधि आर्य, मुकेश कुमार आर्य आदि ने अपने ओजस्वी वाणी से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबकी लगाने पर मजबूर कर दिया|
तीसरे दिन वैदिक आचार्य प्रियव्रत शास्त्री जी महाराज ने कथा पंडाल में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि वैदिक सनातन परंपरा को जल्द से जल्द तेजी से पुनर्जीवित करना है। क्योंकि वेद के बगैर दुनिया में बहुत कुछ असंभव हो जाता है वहीं वेद के सहयोग से दुनिया में लगभग हर कुछ संभव है। वेद हमें शाश्वत सुख शांति देती है। हवन और यज्ञ का उद्देश्य वातावरण को शुद्ध करना और समाज में फैली कुरीतियों को मिटाना है। साथ ही साथ समाज में जो पाखंड चल रहा है उसे भी जल्द से जल्द दूर किया जाना चाहिए।
बताते चलें कि इस पुनीत कार्य में कोषाध्यक्ष विद्या निधि आर्य मंत्री काली प्रसाद धीरज कुमार शाह कमलेश्वरी शाह दयानंद शाह मनोज शाह संजय शाह बसंत शाह अभिमन्यु साह,चपरी पंचायत के विभिन्न गांवों के साथ-साथ निकटवर्ती कई पंचायतों के श्रद्धालु सहयोग कर रहे हैं। दिल्ली से आए वैदिक आचार्य प्रियव्रत शास्त्री द्वारा दिल्ली के बाबू किरण कपिल जी,पूनम कपिल जी,वंदना लखनपाल जी, आदर्श ढींगरा जी,कृष्ण कुमार ढींगरा जी,आर्य समाज कालकाजी के प्रधान रमेश गाड़ी जी, उमाकांत वर्मा जी,घई परिवार रौंदीउ मालवीयनगर आदि द्वारा इस पुनीत कार्य में 65000 की राशि सहयोग रुपीड़न दिया गया है। इसके अलावे चपरी पंचायत और प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासियों द्वारा भी तन, मन,धन से इस यज्ञ में सहयोग किया जा रहा है। कार्यक्रम में ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के अलावे मेहरमा आदि कई प्रखंड क्षेत्र के भी हजारों श्रद्धालु हवन और प्रवचन आदि में भाग लेकर पुण्य के भागी बन रहे हैं।

Author: Em Tv Live



