साइबर अपराध के विरुद्ध दुमका पुलिस को बड़ी कामयाबी, पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल* 

*साइबर अपराध के विरुद्ध दुमका पुलिस को बड़ी कामयाबी, पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

 

*दुमका*

 

*बजरंग अग्रवाल की रिपोर्ट*

 

साइबर अपराध पर अंकुश लगाने में दुमका पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है| पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार द्वारा गठित टीम ने पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रविवार को पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि दुमका पुलिस को प्रतिबिंब एप के माध्यम से साइबर अपराध किए जाने की सूचना मिली थी तथा कुछ क्षेत्र हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया था| उन्होंने बताया कि गठित टीम के द्वारा साइबर अपराध में इस्तेमाल मोबाइल फोन एवं लैपटॉप के साथ 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है| गिरफ्तार अपराधियों में घनश्याम कुमार मंडल पिता नंदकिशोर मंडल ग्राम दामोडीह, हर्ष राज पांडे पिता माधव पांडे ग्राम लावरती, बजरंग कुमार मंडल पिता झकसु मंडल ग्राम आमपाड़ा सभी थाना रामगढ़, बिट्टू कुमार पिता सुजीत मंडल एवं प्रशांत मंडल पिता सुभाष मंडल दोनों ग्राम घाट पहाड़पुर कस्बा गोड्डा थाना मुफस्सिल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। घनश्याम मंडल के पास से पांच एंड्रॉयड फोन, बजरंग मंडल के पास से दो एंड्राइड फोन, हर्ष पांडे के पास से तीन एंड्रॉयड फोन एवं एक लैपटॉप, बिट्टू मंडल के पास से तीन एंड्रॉयड फोन जबकि प्रशांत कुमार के पास से एक एंड्रॉयड फोन पुलिस ने जप्त किया है। घनश्याम मंडल पकड़े गए साइबर अपराधियों का सरगना बताया जा रहा है।

 

उन्होंने बताया कि घनश्याम मंडल का अपराधिक इतिहास रहा है उस पर जामा थाना कांड संख्या 56/2017, शिकारीपाड़ा कांड संख्या 101/2023, दुमका मुफस्सिल थाना कांड संख्या 14/2022, रामगढ़ थाना कांड संख्या 61/2023, रामगढ़ थाना कांड संख्या 94/2023, रामगढ़ थाना कांड संख्या 30/2025, गोड्डा मुफस्सिल थाना कांड संख्या 13/2024, गोड्डा नगर थाना कांड संख्या 286/2024 एवं रामगढ़ थाना कांड संख्या 39/2025 दर्ज है। उक्त मामलों में घनश्याम मंडल पर अपने सहयोगियों की अग्रिम जमानत कराने से लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ मारपीट करने का आरोप है।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Em Tv Live
Author: Em Tv Live

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *