*रामगढ़ के जोगिया गांव स्थित महर्षि मेही सत्संग आश्रम परिसर में असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़, मामला दर्ज*
*रामगढ़(दुमका)*
*रामगढ़ ब्यूरो की रिपोर्ट*
रामगढ़ थाना क्षेत्र के जोगिया गांव स्थित महर्षि मेही सत्संग आश्रम परिसर में असामाजिक तत्वों के द्वारा तोड़फोड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार को सुबह लोगों की नजर सत्संग आश्रम की चाहर दिवारी तथा गेट पर पड़ी तो देखा कि गेट पूरी तरह से टुटा हुआ है। जबकि गेट का एक भाग भी गायब है। वही काफी दूर तक चाहर दिवारी की ईंट को भी उखाड़ दिया गया है।
सत्संग आश्रम के कोषाध्यक्ष नलीन मंडल के द्वारा मामले की सूचना रामगढ़ थाना को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। इस घटना के बाद सत्संग प्रेमियों में काफी आक्रोश है। बता दें कि उक्त आश्रम की स्थापना वर्ष 2013 में की गई थी। रामगढ़ प्रखंड सहित गोड्डा जिले के कई प्रखंड के अनुयायी इस आश्रम से जुड़े हुए है। आश्रम के कोषाध्यक्ष नलीन मंडल ने बताया कि प्रतिदिन सुबह आश्रम में आरती विनती जबकि पुर्णिमा को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
गुरुवार की सुबह तक सब कुछ ठीक था, रात में ही किसी के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। रामगढ़ थाना पुलिस ने नलीन मंडल के बयान पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Author: Em Tv Live



