*प्रखंड अध्यक्ष रीना देवी की अध्यक्षता में झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया कर्मचारी संघ के रामगढ़ इकाई की बैठक आहूत*
*रामगढ़(दुमका)*
*स्वदेश वाणी संवाददाता*
प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बजरंग बली मंदिर के प्रांगण में झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया कर्मचारी संघ के रामगढ़ इकाई की एक बैठक मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष रीना देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सलाहकार समिति के सदस्य, प्रखंड उपाध्यक्ष नीलमनी हांसदा, जिला संरक्षक विजय कुमार दास मुख्य रूप से उपस्थित थे|
बैठक को संबोधित करते हुए जिला संरक्षक विजय कुमार दास ने कहा कि स्वास्थ्य सहिया अच्छा कार्य कर रही है। ये सरकार का महत्वपूर्ण अंग है। स्वास्थ्य सुविधाएं जनता तक पहुंच रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, संथाल परगना के लोकप्रिय विधायक बसंत सोरेन, लोकप्रिय विधायक डॉ लुईस मरांडी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य सहिया को 5500 रु प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है, यह खुशी का विषय है। जिला सलाहकार समिति सदस्य नीलमुनी हांसदा ने कहा कि स्वास्थ्य सहिया सरकार के द्वारा दिए गए सारे कार्य करती है`|
इसलिए एक निर्धारित मानदेय दिया जाय। अध्यक्ष रीना देवी ने कहा कि स्वास्थ्य सहिया को मंईयां सम्मान योजना से जोड़ा जाए ।बैठक में विभिन्न मांगों पर चर्चा हुई| जिसमें समान काम समान वेतन लागू किया करने, स्वास्थ्य सहिया को नियुक्ति पत्र निर्गत करते हुए अनुबंध कर्मचारी घोषित करने, कोविड-19 का लंबित बकाया प्रोत्साहन राशि देने की मांग पर चर्चा की गयी। बैठक में नीलम देवी, मीरा देवी, गुड़िया देवी समेत दर्जनों स्वास्थ्य सहिया उपस्थित रही।



