Em Tv Live

देवघर में तीन मंजिला पुरानी इमारत धराशायी,कई लोगों के फंसे होने की आशंका* 

*देवघर में तीन मंजिला पुरानी इमारत धराशायी,कई लोगों के फंसे होने की आशंका*

 

*मलबे में फंसे चार लोगों को किया गया रेस्क्यू,उपायुक्त के नेतृत्व में युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है राहत व बचाव का कार्य*

 

*देवघर*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

बाबानगरी देवघर में एक पुरानी इमारत भराभरा कर ढेर हो गई। जानकारी के मुताबिक, लगातार बारिश के बीच देवघर में सीता होटल के समीप एक इमारत धराशायी हो गई। मलबे में 10 से 12 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। देवघर के उपायुक्त विशाल सागर पूरी प्रशासनिक टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहकर राहत व बचाव के कार्य का नेतृत्व कर रहे हैं।

मामले में उपायुक्त विशाल सागर ने बताया कि मलबे में फंसे लोगों को एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग पुलिस टीम द्वारा अहले सुबह से रेस्क्यू किया जा रहा है। अबतक चार लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है, सभी को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने हालात का जायजा लिया। फिलहाल राहत बचाव टीम लोगों को मलबे से बाहर निकालने की कोशिश में लगी हुई है।

सांसद निशिकांत दूबे ने एक्स पर लिखा कि देवघर में आज सुबह 6 बजे के आसपास बमबम झा पथ पर तीन मंजिला मकान ढह गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तुरंत की टीम भिजवाई। सुबह से मैं खुद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय लोगों के साथ घटना स्थल पर मौजूद हूं। स्थानीय लोगों ने अभी तक तीन लोगों और एनडीआरएफ ने एक महिला को बचाया है। बचाव कार्य जारी है। घायलों के लिए देवघर एम्स में इलाज की सुविधा कर रखी है।

 

निशिकांत दुबे ने बताया कि 8 से 10 साल पहले श्रावणी मेले के दौरान ऐसी ही एक बड़ी घटना हुई थी। तब से एनडीआरएफ की एक टीम देवघर में हमेशा तैनात रहती है। आज बचाव अभियान जल्दी शुरू होने की वजह यही है। वहीं, एनडीआरएफ इंस्पेक्टर रणधीर कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति को बचा लिया गया है, जबकि कुछ के मलबे में फंसे होने की आशंका है। उन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं।

देवघर के उपायुक्त विशाल सागर ने बताया कि यहां एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। जैसे ही हमें इसकी जानकारी मिली, तुरंत एनडीआरएफ की टीम को यहां भेजा गया। हमने यहां से 2 लोगों को बचाया है और उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया है। जानकारी मिली है कि कुछ और लोग फंसे हुए हैं, इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

मुझे जो प्रारंभिक जानकारी मिली है, उसके मुताबिक यहां कुछ निर्माण कार्य शुरू था। हो सकता है कि घर उतना मजबूत न रहा हो, जिसकी वजह से घर गिर गया। इस मामले की जांच की जाएगी, लेकिन अभी हमारी प्राथमिक चिंता लोगों और उनकी जान बचाना है।

https://www.emtvlive.in/

Em Tv Live
Author: Em Tv Live

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *