Skip to content

Em Tv Live

जरमुंडी थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरा ओटो पलटने से पांच घायल* 

*जरमुंडी थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरा ओटो पलटने से पांच घायल*

 

*जरमुंडी(दुमका)*

 

जरमुंडी थाना क्षेत्र के बासुकीनाथ देवघर मुख्य मार्ग नावाडीह पेट्रोल पम्प के समीप श्रद्धालुओं से भरा ओटो पलट जाने से उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बासुकीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद कुछ श्रद्धालु ओटो में सवार होकर देवघर जा रहे थे, वहीं जरमुंडी प्रखंड कार्यालय के समीप अन्य लोग भी तालझारी जाने के लिए ओटो में सवार हो गये। कुछ दूर जाने के बाद घटनास्थल के समीप अज्ञात वाहन से चकमा खाकर ओटो रास्ते से गुजर रहे एक टोटो पर पलट गया जिससे उसमें सवार लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मंडल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया| जहां डॉ दिव्यांशु लाडला, ड्रेसर आनंद रजक, ओमकार कुमार, अभिषेक दर्वे आदि के सहयोग से प्राथमिक उपचार किया गया।

घटना में घायल श्रद्धालु त्रिवेणी प्रसाद, रघुनाथ, सोनी तीनों गोपालगंज बिहार एवं तालझारी थाना क्षेत्र के हीराकिनारी गांव के प्रधान वकील बैठा तथा विस्वामारनी ग्राम प्रधान झारखंडी यादव बताया जा रहा है और इलाज के बाद स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद जरमुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।

https://www.emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Em Tv Live
Author: Em Tv Live

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *