Skip to content

Em Tv Live

आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला एवं सेवा पखवाड़ा के तहत प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम का आयोजन* 

*आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला एवं सेवा पखवाड़ा के तहत प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम का आयोजन*

 

*कार्यशाला के जरिए समाज के हर वर्ग को यह संदेश; आत्मनिर्भरता ही सशक्त भारत का आधार है – परितोष सोरेन*

 

*दुमका*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

भारतीय जनता पार्टी,दुमका जिला की ओर से आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला एवं सेवा पखवाड़ा के तहत बुधवार को अग्रसेन भवन,दुमका में प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव कांत ने की।

 

कार्यक्रम की शुरुआत “आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला” से हुई। कार्यशाला में प्रभारी के रूप में भाजपा नेता परितोष सोरेन उपस्थित हुए ।

परितोष सोरेन ने आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत आर्थिक, सामाजिक और भी सांस्कृतिक मोर्चे पर आत्मनिर्भरता की दिशा में अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ रहा है। यह अभियान केवल एक नारा नहीं, बल्कि “नए भारत के निर्माण का राष्ट्रीय संकल्प” है। कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मूल मंत्र है ‘लोकल को ग्लोबल बनाना’। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के प्रत्येक नागरिक को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी है। आज की यह कार्यशाला समाज के हर वर्ग को यह संदेश देती है कि आत्मनिर्भरता ही सशक्त भारत का आधार है।

इस अवसर पर एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें प्रधानमंत्री जी के जीवन के प्रेरणादायी प्रसंगों, ऐतिहासिक उपलब्धियों और विकसित भारत की परिकल्पना को चित्रों एवं प्रदर्श सामग्री के माध्यम से दर्शाया गया। प्रदर्शनी को उपस्थित जनसमूह ने अत्यंत उत्साह और रुचि के साथ देखा।

 

दूसरे सत्र में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत “प्रबुद्ध संवाद” का आयोजन किया गया| गाँडेय उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे एवं प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम के प्रभारी दिलीप वर्मा जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने संघर्षों से निकलकर जो ऊँचाई प्राप्त की है, वह हर कार्यकर्ता को सेवा, समर्पण और त्याग की शिक्षा देती है। आज विकसित भारत का जो सपना दिखाया गया है, उसे पूरा करना हम सबका दायित्व है। कहा कि मोदी जी ने राजनीति को सेवा और समर्पण का माध्यम बनाया है। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है और आज “विकसित भारत 2047” का संकल्प जन-जन का लक्ष्य बन गया है।

 

मौके पर दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने जिस तीव्र गति से प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, वह हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। आज का यह कार्यक्रम हमारे कार्यकर्ताओं और समाज के सभी वर्गों को आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू ने बताया कार्यशाला में जिलाध्यक्ष गौरव कांत, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंजुला मुर्मू, अनुज आर्या, अमरेंद्र सिंह, जिला महामंत्री पवन केसरी, मार्शल ऋषिराज टुडू, नीतू झा, बबलू मंडल, धर्मेंद्र सिंह, पिंटू साह, रूपेश मंडल, ओम केसरी, गोपीनाथ दत्ता, अमन राज, दीप्तांशु कोचगवे, दिनेश सिंह, गणपति पाल, नरेश मंडल, रुद्रनाथ गोराय, टिंकू गण, नकुल साह, अभिजीत सुमन, रानी सिंह,रामकृष्ण हेंब्रम,अजय सिंह, बिमल मरांडी, महेंद्र मंडल, सहदेव मरांडी, दुर्योधन राय, गट्टू काननिया, भुवनेश्वर टुडू सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में भाजपा जिला इकाई, दुमका की पूरी टीम का सक्रिय सहयोग रहा।

https://www.emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Em Tv Live
Author: Em Tv Live

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *