Em Tv Live

आज शाम तक होगा हेमंत सोरेन मंत्रीमंडल का विस्तार

*आज शाम तक होगा हेमंत सोरेन मंत्रीमंडल का विस्तार,6-4-1 फार्मूले के तहत जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी विधायकों को मिलेगी जगह*

 

*रांची*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज सोमवार को विधानसभा में विश्वासमत हासिल कर लिया। विश्वास मत के पक्ष में 45 मत पड़े, जबकि बीजेपी-आजसू पार्टी सदस्यों के बहिष्कार के कारण विपक्ष में शून्य वोट पड़े। हालांकि विश्वासमत प्रस्ताव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही ओर से ह्वीप जारी किया गया था। वर्तमान विधानसभा के कार्यकाल में हेमंत सोरेन की यह दूसरी पारी होगी। वो सदन में दूसरी बार विश्वास मत हासिल करने में सफल रहे। हेमंत कैबिनेट में कांग्रेस कोटे से दो मंत्रियों के बदलने की चर्चा है। वहीं सीएम हेमंत सोरेन की इच्छा है कि चंपाई सोरेन भी मंत्रिपरिषद का हिस्सा बनें, ऐसा होता है, तो जेएमएम कोटे से बसंत सोरेन या बेबी देवी में से किसी एक की छुट्टी हो सकती हैं।

 

*पूर्व सीएम चंपाई सोरेन बनेंगे मंत्री,कट सकता है बसंत का नाम*

 

एक ओर जहां कांग्रेस कोटे से दो मंत्रियों को बदला जा रहा हैं, वहीं जेएमएम कोटे से पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को फिर से मंत्री बनाये जाने की तैयारी है। चंपाई सोरेन के मंत्री बनने पर सीएम हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन का नाम कट सकता है। इसके अलावा जेएमएम कोटे से लातेहार के पार्टी विधायक बैद्यनाथ राम को मौका दिया जाएगा। इस तरह से जेएमएम कोटे से छह विधायकों चंपाई सोरेन, मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल हसन अंसारी, बेबी देवी और दीपक बिरुवा का नाम शामिल हैं।

 

*इरफान का मंत्री बनना तय, दीपिका पांडेय सिंह भी बनेंगी मंत्री*

 

जानकारी के अनुसार हेमंत सोरेन सरकार के नए मंत्रियों को राजभवन में करीब 4 बजे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इस बार हेमंत सोरेने कैबिनेट में कांग्र्रेस कोटे से विधायक दीपिका पांडेय को मंत्री बनाया जाएगा। जबकि आलमगीर आलम के जेल जाने के बाद इरफान अंसारी का भी मंत्री बनना तय है। इस तरह से इस बार कांग्रेस से दो नए चेहरों को मौका मिलेगा। मंत्री बनने से पहले ही विधायक इरफान अंसारी के आवास पर जश्न का माहौल देखने को मिला। उनके आवास के बाहर टेंट लगाया गया है, जहां क्षेत्र के कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। वहीं कांग्रेस कोटे से डॉ. रामेश्वर उरांव और बन्ना गुप्ता का भी फिर से मंत्री बनना तय माना जा रहा है।

 

*संभावित मंत्रियों की पूरी लिस्ट*

 

1. चंपाई सोरेन जेएमएम

2. मिथिलेश ठाकुर जेएमएम

3. हफीजुल हसन जेएमएम

4. बेबी देवी जेएमएम

5. दीपक बिरुवा जेएमएम

6. बसंत सोरेन/बैद्यनाथ राम जेएमएम

7. डॉ. रामेश्वर उरांव कांग्रेस

8. बन्ना गुप्ता कांग्रेस

9. दीपिका पांडेय सिंह कांग्रेस

10. इरफान अंसारी कांग्रेस

11. सत्यानंद भोक्ता आरजेडी

 

आरजेडी कोटे से सत्यानंद भोक्ता लगातार तीसरी बार मंत्री बनेंगे

 

झारखंड में वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली। चतरा विधानसभा सीट से चुनाव में विजयी रहे सत्यानंद भोक्ता लगातार तीसरी बार मंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। इससे पहले सत्यानंद भोक्ता हेमंत सोरेन और चंपाई सोरेन सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

https://www.emtvlive.in/

https://www.emtvlive.in/

Em Tv Live
Author: Em Tv Live

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *