*हनुमान के काटने से बुरी तरह से घायल निताई को सीएचसी रानीश्वर में दी गई एंटी रेबीज सुई*
*रानीश्वर(दुमका)*
रानीश्वर प्रखंड के बांसकुली गांव में रविवार को निताई गोराई को एक हनुमान ने काट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल निताई ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीश्वर पहुंचकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नदिया नंद मंडल को हनुमान के काटने की जानकारी दी| डॉ मंडल ने निताई को एंटी रेबीज सुई देकर उसका प्राथमिक इलाज किया। जानकारी के अनुसार निताई अपने पोता को लेकर घर के बाहर टहल रहा था।
इसी दौरान हनुमान आकर उसके कंधे पर चढ़कर बैठ गया। इस दौरान आसपास के लोगों ने हनुमान को भगाने की बजाय घटना का मजा ले रहे थे। हनुमान ने निताई को काट कर घायल कर दिया। हालांकि घटना में निताई का पोता बच गया, हनुमान ने उसे किसी तरह की क्षति नहीं पहुंचायी।
