Skip to content

हंसडीहा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर मनाई गांधी जयंती*

*हंसडीहा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर मनाई गांधी जयंती*

 

*हंसडीहा(दुमका)*

 

हंसडीहा में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को धूमधाम से मनाया। हंसडीहा चौराहे पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर “ईश्वर अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान” गाकर गांधी जी को नमन किया गया| इस मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि सत्य व अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्श व प्रेम पथ आज भी देश का मार्ग प्रशस्त करता है।

उन्होंने कहा है कि 2 अक्टूबर का यह ऐतिहासिक दिन हमारे लिए तभी सार्थक सिद्ध होगा जब हम उनके दिखाएं गये सत्य,प्रेम और अहिंसा के पथ का अनुसरण करेंगे। इस मौके पर पंचायत अध्यक्ष अरुण जायसवाल, पिंटू अंसारी, मो अमीरुद्दीन, प्रभाकर मिश्रा आदि मौजूद थे|

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *