Skip to content

हंसडीहा थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने बाईक चोरी करते युवक को रंगे हाथों पकड़कर किया पुलिस के हवाले*

*हंसडीहा थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने बाईक चोरी करते युवक को रंगे हाथों पकड़कर किया पुलिस के हवाले*

 

*पिछले 24 घंटे के अंदर हंसडीहा थाना क्षेत्र में तीन बाईक की चोरी से लोगों में हड़कंप*

 

*हंसडीहा(दुमका)*

 

*दीपक कुमार की रिपोर्ट*

 

हंसडीहा थाना क्षेत्र में पिछले 24 घन्टे के अंतराल में तीन बाइक की चोरी होने से लोगों में हड़कंप मच गया है। हालांकि बाइक चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई और जांच में जुट गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चोरी हुई बाइक को पुलिस बरामद कर लिया है, साथ ही चोरी की घटना में संलिप्त आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बता दें कि मंगलवार को हंसडीहा में आयोजित भागवत कथा सुनने आये हंसडीहा निवासी निशिकांत महतो की ग्लेमर बाइक चोरी हो गई थी। वहीं बुधवार को भागवत कथा सुनने व सब्जी खरीदने आये दो लोगों की बाइक चोरी हो गई|

चोरी हुई सभी बाइक के मालिक द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है| गुरुवार को हंसडीहा पंचायत के पगवारा गांव से बाइक चोरी करते एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक का नाम कुंदन यादव बताया जाता है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों सरैयाहाट के मोखापर गाँव में ग्रामीणों ने बोलेरो चोरी करने के प्रयास में एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। फिलहाल पकड़े गए युवक के जरिये पुलिस इस पूरे गिरोह तक पहुँचने का प्रयास कर रही है|

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने चोरी की कई बाइक को अलग अलग जगहों से बरामद भी कर लिया है, हालांकि मामले में हंसडीहा पुलिस द्वारा विधिवत रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

https://emtvlive.in/

aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *