Skip to content

हंसडीहा थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान मौत* 

*हंसडीहा थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान मौत*

 

*हंसडीहा(दुमका)*

 

हंसडीहा थाना क्षेत्र के दुमका भागलपुर मुख्य रेल मार्ग पर कुर्माहाट रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी,जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला कहीं से पूजा कर अपने घर लौट रही थी, तभी कुर्माहाट रेलवे स्टेशन के समीप में ट्रेन की चपेट में आ गई| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल महिला को 108 एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उक्त महिला की मौत हो गई| घटना की सूचना हंसडीहा थाना को दे दी गई है| समाचार लिखे जाने तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *