Skip to content

हंसडीहा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के चपेट में आने से साइकिल सवार की दर्दनाक मौत,मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल* 

*हंसडीहा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के चपेट में आने से साइकिल सवार की दर्दनाक मौत,मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल*

 

*हंसडीहा(दुमका)*

 

हंसडीहा थाना क्षेत्र के दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग पर धावा टांड़ गांव के समीप तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से साइकिल सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई| घटना में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायल व्यक्ति को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट भेजा|

 

मिली जानकारी के अनुसार हंसडीहा थाना क्षेत्र के ही तुलसी मोहनपुर गांव के रहने वाले ब्रह्मदेव कुंवर साइकिल पर सवार होकर औरतारा गांव जा रहे थे। इसी बीच धावा टांड़ गांव के समीप पहुंचने पर मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी जिसमें उनकी मौत हो गई।

समाचार लिखे जाने तक मोटरसाइकिल सवार की पहचान नहीं हो पाई थी| घटना के बाद हंसडीहा थाना की पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

https://emtvlive.in/

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *