Skip to content

हंसडीहा थाना क्षेत्र के हंसडीहा दुमका रेलखंड पर ओड़ताड़ा पेट्रोल पंप के पास ट्रेन से कटकर 45 वर्षीय युवक की मौत* 

*हंसडीहा थाना क्षेत्र के हंसडीहा दुमका रेलखंड पर ओड़ताड़ा पेट्रोल पंप के पास ट्रेन से कटकर 45 वर्षीय युवक की मौत*

 

*हंसडीहा(दुमका)*

 

हंसडीहा थाना क्षेत्र के हंसडीहा दुमका रेलखंड पर ओड़ताड़ा पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के 45 वर्षीय मोचिखमार गांव निवासी प्रेमलाल मंडल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर हंसडीहा थाना के एसआई एलबी पासवान ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका भेज दिया।

वहीं मृतक की पत्नी इंद्रमा देवी ने थाना में आवेदन देकर बताया कि मंगलवार कै सुबह मेरे पति ने कहा कि तुम करेला खेत चले जाओ| कुछ देर बाद जब मैं करेला खेत से वापस लौटी तो देखा कि पति घर पर नहीं है |काफी खोजबीन करने पर पता चला कि मेरे पति की मौत ट्रेन से कटकर हो गई है| सूचना मिलने के बाद मृतक की पत्नी ने थाना में आवेदन देकर उचित कार्यवाही की मांग की है।

https://emtvlive.in/

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *